राजभवन पर मार्च करने निकले चिराग पासवान गिरफ़्तार

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चिराग पासवान आज अपने समर्थकों के साथ राजभवन की तरफ मार्च कर रहे थे। यहां चिराग़ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्‍व वाली सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग कर रहे थे। चिराग़ समर्थकों के साथ गांधी मैदान से चलकर राजभवन तक जाना चाहते थे। लेकिन इनकम टैक्‍स चौराहे के पास पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की, यहां उनके कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इससे बेली रोड पर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई।और फिर चिराग पासवान को यहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।


बता दें कि बढ़ते अपराध को लेकर एलजेपीआर ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एलजेपीआर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना के गांधी मैदान के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमास्थल से राजभवन तक बिहार बचाओ मार्च निकाला. इसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कर रहे थे। पटना के सचिवालय थाना में चिराग पासवान को रखा गया है।जहां उनसे मिलने उनकी मां रीना पासवान पहुंच गई ,राजभवन मार्च के लिए निकले चिराग पासवान को गिरफ्तार करने का उन्होंने विरोध किया उन्होंने कहा कि सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।