इंग्लैंड : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट शृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंडर-19 विश्व कप स्टार डेवाल्ड ब्रेविस तथा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन को पछाड़कर जनवरी का आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की स्टार डिएंडरा डोटिन को पीछे छोड़ कर आईसीसी की जनवरी की बेस्ट क्रिकेटर चुनी गई है। हीथर नाइट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की और मैच में शीर्ष स्कोरर रहीं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 337 रन बनाकर पारी घोषित की। इस मैच में नाइट ने 168 रन बनाकर नाबाद रहीं।
कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट शृंखला में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद तीन मैचों की शृंखला में दक्षिण अफ्रीका की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 62 रन बनाए जिससे उनकी टीम मामूली बढ़त हासिल करने में सफल रही. इसके बाद 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 28 रन की पारी खेली. अंतिम टेस्ट में पीटरसन ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े। उन्होंने 212 रन के ज़वाब में 82 रन की शानदार पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए मैच और शृंखला जीती। पीटरसन शृंखला के शीर्ष स्कोरर रहे. उन्होंने 276 रन बनाए और उन्हें शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

