आज उत्तराखंड में मतदान जारी है जिस कड़ी में आज प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसका परिणाम आगामी 10 मार्च को आना हैं। तड़के से ही केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। पहली बार वोट देने आए युवाओं ने बोला कि देश प्रेम हमारे लिए पहले हैं। आज प्रेम का दिन वैलेंटाइन डे के मौके पर वोट करना लोकतंत्र का वैलेंटाइन मनाने जैसा है। वहीं अपना वोट डालने के बाद युवा वैलेंटाइन डे का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मतदान स्थल से निकले। किसी ने मसूरी की वादियों में तो किसी ने सहस्त्रधार में वैलेंटाइन डे का आनंद लिया।
आज उत्तराखंड में मतदान के चलते कई जगहों से ईवीएम मशीन खराबी होने की भी खबर सामने आ रही है। इस दौरान फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। किसी ने वोट विकास के लिए दिया तो किसी ने रोजगार के नाम पर वोटिंग की है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखकर मतदान करवाया गया। वहीं इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।

