सहारनपुर में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्टअटैक से मौत

सहारनपुर : आज यूपी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। बिजनौर में आठ विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं सहारनपुर में सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक चुनावी माहौल में मतदान जारी है। वहीं देवबंद में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सहारनपुर में जहां एक पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बिजनौर में वोट कटने को लेकर दो पक्ष मतदान केंद्र पर झगड़ने लगे। मामला अधिक बढ़ गया। आपको बतादें कि आज सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा क्षेत्र के यमुना नदी के पार हरियाणा राज्य में स्थित उत्तर प्रदेश के राजस्व गांव ढिक्का के बूथ नंबर 117 के पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से वहीँ पर मौत हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पीठासीन अधिकारी राशिद अली (55) सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के निवासी थे और शिक्षक भी थे। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हुआ। 
सूत्रों की मानें तो,बीते रविवार रात्रि में साढे़ आठ बजे के करीब पीठासीन अधिकारी की तबियत वहां गड़बड़ाई। उन्हें सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में पहुंचा। जहां रात्रि 10 बजे उनको मृत घोषित कर दिया गया। इस बात की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक पीठासीन अधिकारी के स्थान पर रिजर्व में तैनात किए गए अन्य कर्मचारी को रात्रि में ही पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दे दी गई थी। उधर, बिजनौर में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर निवासी विजयपाल सिंह करीब नौ बजे वोट डालने पहुंचा तो वोटर लिस्ट में उसका नाम नही था। इस बात को लेकर उसने वहां मौजूद बीएलओ से पूछताछ की तो उसकी गांव के ही आदित्यवीर से कहासुनी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *