20 फरवरी को लखीमपुर आ रहे पीएम मोदी,जनसभा को करेंगें संबोधित

लखनऊ: नहीं रुक रहे पीएम मोदी के कदम भाजपा के प्रचार में,हर दिन जा रहे है पीएम राज्यों और जिलों में प्रचार के लिए,इसी कड़े में आगामी 20 फरवरी को भी प्रधानमंत्री मोदी यूपी के लखीमपुर में रैली संबोधित करने पहुँच रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल अक्तूबर में हुए लखीमपुर खीरी कांड के बाद यह पहला पीएम का दौरा है। 
उस काण्ड के बाद इस क्षेत्र में कोई रैली अब होगी। लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को जमानत मिल गई थी लेकिन आज प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। इसके पहले, प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *