कासगंज : यूपी में विस चुनाव के पहले चरण के मतदान हो चुके हैं। लेकिन भाजपा के स्टार देश के पीएम मोदी भाजपा के प्रचार में कहीं पीछे नहीं हटते दिख रहे हैं। जहाँ उत्तराखंड का दौरा के लौटे अब पीएम आज शुक्रवार को यूपी के कासगंज के पटियाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुँच रहे हैं। उनके कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं जिसके लिए जांच एजेंसियां सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे की निगरानी में लगीं हुईं हैं। मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों के माध्यम से हेलीपैड से लेकर मंच स्थल और मैदान के चारों ओर चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार सुबह से ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आना जाना शुरू हो गया है।
ट्रैफिक रूट का डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है। आज पीएम मोदी पटियाली में करीब 40 मिनट जनसभा को सम्बोधित करेंगें। वह दोपहर 2:15 बजे पटियाली पहुँच जाएंगें और 3:15 बजे यहाँ से वापस रवाना होंगें। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया है। केवल रैली स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को ही सामान्य रूट पर निकलने की इजाजत रहेगी। सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई जो की जनसभा के अंत तक लागू रहेगी।
4 हैलीपैड तैयार-प्रधानमंत्री मोदी एक हेलीकॉप्टर में खुद सवार होंगे और उनके साथ दो अन्य एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर सुरक्षा के लिए होंगें। तीनों हेलीकॉप्टर रैली स्थल के पास बनाए तीन हेलीपैडों पर उतरेंगे। पीएम कौन से हेलीकॉप्टर से उतरेंगे यह आखिरी वक्त पर ही मालूम होगा। ।

