यूपी में बेहद चर्चित मामला लखीमपुर के तिकुनिया में बीते साल घटा अक्तूबर माह में हिंसा मामला,जिसपर आरोपी आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।बीते वर्ष 2021 में तीन अक्टूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद जांच में एसआईटी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था।
लखीमपुर खीरी मामला :मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को हाईकोर्ट से मिली जमानत

