नोएडा : उत्तर प्रदेश के विस चुनाव अब एक अलग ही दिशा में जाते दिख रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे पर तंज करने का दौर जारी है। लेकिन आज शुक्रवार को खबर आ रही है कि यूपी विधानसभा चुनाव के तहत दादरी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको बतादें कि इन सभी के अलावा भी सपा के उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के जिलाअध्यक्ष इंद्र प्रधान समेत 300-400 अन्य को भी मामले में आरोपी मानते हुए केस दर्ज किया गया है। बागपत जिले में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह द्वारा किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने पर सपा-रालोद गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3,200 लोगों पर मुकदमा किया गया है।
आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में अखिलेश,जयंत समेत 300-400 लोगों पर केस दर्ज

