लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजअपने 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस बीच उन्होंने कहा कि शुरुआत में काम तेजी से चला फिर कोरोना महामारी के चलते कार्यो की गति थोड़ी कम हुई। लेकिन प्रदेश सरकार ने नुकसान ज्यादा नहीं होने दिया। ‘योगी हैं उपयोगी’ थीम सांग को लांच करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के साथ ही रिक्त भर्तियों पर भी काम किया गया है। प्रदेश में बीते पांच साल में 1.5 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में यूपी में पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई।
जानिए रिपोर्ट कार्ड के महत्त्वपूर्ण बिंदु
- सीएम योगी ने दावा किया कि बसपा के कार्यकाल में 364 दंगे हुए, सपा में 700 से अधिक दंगे हुए अइौर भाजपा कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ।
- उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में पहले छठे-सातवें नंबर पर थी. हम इसको नंबर दो पर लाने में कामयाब हुए. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में उत्तर प्रदेश नंबर 2 पर है।
- उत्तर प्रदेश के 40 लाख श्रमिक जो रोजी-रोटी के बाहर गए थे उन्हें सकुशल लाने का प्रबंधन कोराना काल में किया गया।
- पहले इनवेस्ट समिट में 4.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए. इनमें से 3 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतरे।
- 35 नए मेडिकल कॉलेज सरकार बना रही है.
- 1.5 लाख से शिक्षक भर्ती की,1.78 करोड़ छात्रों कोमिलावजीफ़ा।
- डकैती में 59 ,लूट के मामलों में 64, हत्या में 3, फिरौती एवं अपहरण में 53 सहित दहेज व बलात्कार के मामलों में 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
- पांच साल में 1.5 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है।
- यूपी में पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई।
- राज्य में ऑक्सीजन के 551 नए प्लांट लगाए गए।
- सड़को का निर्माण और नवीनीकरण का कार्य प्रदेश में तेजी से किया जा रहा है।

