संसद के बजट सत्र की शुरुआत,जानिए संसद में क्या बोले राष्ट्रपति?

नई दिल्ली : सोमवार सुबह से ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज सुबह सत्र का आरम्भ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुआ।  संसद में राष्ट्रपति का संबोधन युवाओं और डिजिटल इंडिया पर अधिक बदलाई रहा। राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम, हमारे युवाओं के नेतृत्व में तेजी से आकार ले रही अनंत नई संभावनाओं का उदाहरण है। डिजिटल इंडिया और डिजिटल इकॉनमी के बढ़ते प्रसार के संदर्भ में देश के UPI प्लेटफार्म की सफलता के लिए मैं सरकार के विज़न की प्रशंसा करूंगा। दिसंबर, 2021 में देश में आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन UPI के ज़रिये किया गया है।

क्या बोले राष्ट्रपति,मुख्य बिन्दु – 
१-राष्ट्रपति कोविंद ने सम्बोधन में कहा कि देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह सामर्थ्य के साथ टिका रहा है। हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया है। आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं। कोरोना से करोड़ों लोगों का जीवन बचाने में टीके ने एक अलग ही भूमिका निभाई है। 
२-इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने निरंतर किए जा रहे विकास के लिए प्रयासों से देश को एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित किया है जिसमें हमारी अर्थव्यवस्थाओं में बड़ा सुधार आया है। सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। यहां स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे गिरावट पर है देश दुनिया का सबसे अधिक मोबिआल फोन तैयार करने वाला देश बन चुका है।
३- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सत्र में बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर-विकास के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज को प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के रूप में एक साथ जोड़ा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, संसाधनों और इनफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से देश की उन संभावनाओं को उड़ान मिल रही है जो दशकों से पिछड़ी पडी हुईं थीं। ४,वर्तमान सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है महिला सशक्तीकरण।  बेटे-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर पुरूषों के समान 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में पेश किया गया है। 
५-प्राचीन विरासत को संरक्षित, समृद्ध और सशक्त करना अपना दायित्व समझती है। सरकार की यह भी प्राथमिकता रही है कि भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए। सौ वर्ष पूर्व भारत से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है।

६-वर्तमान सरकार ने 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए हैं। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को सात डिफेंस PSUs का रूप देने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। 
७- संसद में आज राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि साल 2047 में देश अपनी आज़ादी की शताब्दी को पूरा जरूर करेगा। उस समय के भव्य, आधुनिक और विकसित भारत के लिए हमें आज कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें अपने परिश्रम को पराकाष्ठा तक लेकर जाना है और यह सुनिश्चित करना है कि अंततः इसके लाभकारी परिणाम निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *