कोरोना संक्रमण के चलते अब फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अधिक रिलीज़ हुईं जबकि कोरोना संक्रमण का खतरा कुछ कम हुआ तो बड़े कलाकारों की कुछ मूवीज़ अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए सिनेमा में रिलीस के लिए तैयार हो चुकी हैं। लेकिन यहां हम बात कलर रहे है सल्लू भाई को जो आज कल गानें रिलीज़ का शौक आया है उसकी,जी हाँ भाई अपने फैन्स के लिए कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने म्यूजिक एलबम ‘मैं चला’ सोशल माडिया पर रिलीज किया था और अब उन्होंने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘डांस विद मी’ गाने में सलमान का कूल अवतार उनके फैन्स को फिर से दीवाना बनाने के लिए तैयार है।
इंस्टाग्राम पर रिलीज़ हुआ टीजर-
अभिनेता सलमान खान ने आज ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये टीज़र रिलीस किया है। उन्होंने ट्विट्टर पर ‘डांस विद मी’ का टीजर अपने फैंस के साथसांझा किया है।इस गाने में सिंगर के रूप में खुद सलमान खान हैं और इसे कंपोज किया है बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ ने। दरअसल दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने अपना सरनेम बना लिया है। इसमें भी कुछ ख़ास अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिलेगा।

