मॉनी रॉय और सूरज नांबियार हुए एक दूजे के,गोवा में रचाई शादी

एंटरटेनमेंट : टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में बड़ी फिल्में देने वाली ख़ूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय शादी के पवित्र बंधन में बंधीं। मौनी रॉय और और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए हैं। मौनी और सूरज की शादी में घरवाले और बेहद ख़ास दोस्त  शरीक हुए हैं। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आई। मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है।
अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी अपने फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं सोशल मीडिया पर फैन्स बढ़ चढ़ कर कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं और शादी की शुभकामनाएं भी देते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है, वहीं सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *