दिल्ली में शर्मनाक करतूत,महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बाल काटे और कालिख पोत गलियों में घुमाया

दिल्ली में एक बड़ी अपराधी घटना सामने आई है जिसके चलते दिल्ली के शाहदरा जिले में बीते दिन गणतंत्र दिवस के दिन घिनौनी वारदात हुई है इस जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो,शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसके साथ पहले बलात्कार किया और उसके बाद भी हैवानियत खत्म नहीं हुई सभी ने पीड़िता के  बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी.

पुलिस ने जानकारी दी है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

मामलें पर सीएम केजरीवाल की प्रतिक्रिया- इस सामूहिक दुष्कर्म पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो इसकी निंदा करते हैं और  उन्होंने स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। 

दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस –आपको बतादें इस शर्मनाक घटना से आक्रोशित हुईं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। इसके अलावा  स्वाति मालीवाल ने ट्वीट भी सांझा करते हुए लिखा है कि कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *