चुनाव बेहद करीब आ चुके हैं सभी पार्टियां प्रत्याशियों की सूची जारी करने की मशक्कत में हैं। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी आज जारी कर दी है। इस सूची में 89 सीटों पर प्रत्याशियों का आज ऐलान किया गया है। आज बुधवार को कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की इस सूची में 37 महिलाओं को चुनाव में मौका दिया है। कांग्रेस ने बेहट विधानसभा सीट से पूनम कंबोज को प्रत्याशी बनाया है। बिजनौर से अकबरी बेगम को उम्मीदवार चुना है। इससे पहले 20 जनवरी को कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया था।
दूसरी सूची में अलीगढ़ जिले की इगलास, खैर व छर्रा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे। छर्रा से अखिलेश शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास से प्रीति धनगर को प्रत्याशी बनाया गया था। अलीगढ़ जिले से दो महिलाओं को उतारा गया है। पहली सूची में 125 उम्मीदवार थे, जिनमें से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

