नई दिल्ली : पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडिया गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजपथ पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए. वहां उन्होंने सेना के जवानों को सलामी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तरह की टोपी पहने हुए थे। बता दें कि यह टोपी उत्तराखंड प्रदेश की है,इस टोपी पर ब्रह्मकमल बना हुआ था और साथ ही मणिपुर का गमछा पहना हुआ था।आज पीएम मोदी ने जिस अंदाज़ में आज सैल्यूट किया वह नौसेना को समर्पित था। सेना के तीनों अंगों के सैल्यूट का अंदाज अलग-अलग होता हैं।और नौसेना में सैल्यूट हमेशा दाहिने हाथ के पंजे को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर किया जाता है ।
गणतंत्र दिवस पर इस बार संस्कृति और नारी शक्ति की झलक के बाद अब हवाई करतब के जरिए भारत की ताकत दुनिया ने देखी. राफेल विमान, अपाचे हेलिकॉप्टर के साथ-साथ 17 जैगुआर विमान 75 के आकार में आकाश में नजर आए। फ्लाई पास्ट में पहली बार दिखा अद्भुत नजारा देखने को मिला। 75 की आकृति में उड़े 17 जैगुआर विमान. परेड में फ्लाई पास्ट करते एयरफोर्स के 75 विमान ने गजब के करतब दिखाए. राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे विमानों ने हवाई करतब दिखाए।गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमें आज के दिन उन वीर जवानों और शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए, जिसकी वजह से हमें देश की आज़ादी मिली।

