नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव इस बार बेहद ख़ास होंगें। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूचिया भी जारी करदीं हैं लेकिन अभी भी नेताओं का दल बदलना जारी है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। मंत्रियों ने पार्टियों से हाथ छुड़ाकर दूसरे दलों के साथ हाथ मिलाया है इस कड़ी में अब एक और नाम शामिल। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है क्यूंकि आज खबर आई है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। आरपीएन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और उससे जुड़े पदों को भी हटा दिया है। बताया जाता है कि आरपीएन भाजपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे। अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है। अगर आरपीएन भाजपा में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले ये बड़ी समस्या हो सकता है।

