पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद गौतम गंभीर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी गौतम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साँझा की है। गंभीर कोरोना के हल्के लक्ष्ण थे इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है और उन सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने को कहा है, जो पिछले कुछ दिनों में उनके साथ रहे हैं। गौतम गंभीर ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया “कोरोना के हल्के लक्षण महसूस करने के बाद जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील करता हूं।”
राजधानी लखनऊ टीम के मेंटर भी है गौतम-राजधानी लखनऊ की क्रिकेट टीम का गौतम गंभीर को मेंटर बनाया गया है। लखनऊ की टीम का मालिकाना हक आरपीएसजी समूह के पास है। इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी भी चुन लिए हैं। लोकेश राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

