समूचे देश के साथ ही राज्य में भी ब्लैक फ़ंगस Black Fungus के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एम्स ऋषिकेश में अभी तक ब्लैक फ़ंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 61 मरीज सामने आ चुके हैं। आपको बता दें की इनमे से तीन लोगों की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है तथा एक मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
उधर अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान मेरठ निवासी 64 वर्षीय एक अन्य रोगी की मृत्यु हो गई। इसके बाद एम्स में म्यूकोर माइकोसिस Black Fungus के 56 रोगी भर्ती हैं।

