लखनऊ : कोरोना का कहर अब थमने का नाम नहीं ले रहा है ,सभी राज्यों में मामलें बढ़ते जा रहे हैं। देश में जहाँ केस बढ़ रहे हैं वहीँ उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 02 लाख 41 हजार 457 कोरोना टेस्ट हुए हैं जिसमें 6,142 नए कोरोना संक्रमितों की संख्या निकलकर सामने आए हैं। इसी अवधि में 17,600 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी वर्तमान में सक्रिय मामलें 95 हजार 866 हो चुके हैं। यूपी में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाली है इसके अलावा 63% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज भी ले चुके हैं।
15-17 आयु वर्ग के 70 लाख 52 हजार से अधिक का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसी तरह प्री-कॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 50% को भी वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 42 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है, साथ ही 9 करोड़ 74 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है।
यूपी सीएम के आदेश- उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के आदेश दिए हैं कि जो भी मरीज़ होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराने के सीएम योगी ने निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर 24×7 क्रियाशील रहें। जिलाधिकारी, सीडीओ और सीएमओ की नियमित बैठक आईसीसीसी में ही हो। होम आइसोलेशन के मरीज, निगरानी समितियों से संवाद, एम्बुलेंस की जरूरत और टेलीकन्सल्टेशन के लिए पृथक-पृथक नम्बर जारी किए जाएं। यह खरीद और भुगतान एक रिकॉर्ड है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि के इंतजाम भी हों।

