हरिद्वार: विस्स चुनावों से पहले पार्टियों के नेता मंत्री दल बदलने की होड़ में लगातार लगें हुए हैं इसी कड़ी में अब एक और नाम सामने आया है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने बताया है कि भाजपा की से डॉ0 सरिता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बतादें कि इस विषय पर बात करते हुए सत्यनारायण सचान ने ये भी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। यह जनता और भाजपा के कार्यकता अच्छी तरह से इस बात को समझ चुके हैं इसलिए भाजपा से सभी का मोह भंग होता जा रहा है। जिसका परिणाम उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
सूत्रों की मानें तो खबर है कि इस सदस्यता ग्रहण पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं0 सुमित तिवारी ने कहा कि “भाजपा की दोहरी नीति व झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा महिलाओं का सिर्फ दोहन व उत्पीड़न करना जनती है उनका सम्मान करना नही। भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही आज महिलाओं की रसोई बहुत महंगी हो चुकी है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। चिकित्सा व शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस बार सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं के विषय में नहीं सोचती। डॉ0 सरिता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में महिलाओं का कोई स्थान व सम्मान नही है। घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि, खाद्य पदार्थों के बड़े हुए दामों ने आम व्यक्ति की रसोई का जायका बिगाड़ कर रख दिया है। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अंसारी, सोम प्रधान, वैभव कुमार, गुलबहार, आशीष राजपूत, देव राणा, अक्षय, तरुण शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

