नई दिल्ली : देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विट्टर अकाउंट पर जानकारी साँझा की है कि दिल्ली इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि “ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह आप सभी बताते हुए खुशी की अनुभूति हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।
पीएम ने ये भी कहा कि “जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।धन्यवाद !
अमर जवान ज्योति पर चल रहा विवाद-
गौरतलब है कि इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह एलान किया है। सरकार ने अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं।

