देहरादून : हाल ही में तमिलनाडू के किन्नौर में हुए बड़े हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया था। जिसनें देश को हिला क्र रख दिया। आज उनके भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की है।विजय रावत भाजपा में होंगें शामिल
आज बुधवार को उनके भाई की सीएम धामी से हुई मुलाक़ात को भाजपा में जल्द शामिल होने की खबर बताया जा रहा है। संभावना ही विजय रावत भाजपा का दामन थामेंगे। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बैठक के बाद सीएम धामी ने कहा है कि दिवंगत बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुसार राज्य को उनकी तरह विकसित करने और बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।
14 फरवरी मतदान
आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

