मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप की घोषणा की थी। और इस पोस्ट के बाद सुष्मिता सेन ने कई जगह अपने ब्रेकअप की बात खुलकर कही। लेकिन ब्रेकअप के बाद रोहमन ने चुप रहने का फैसला किया था लेकिन शुक्रवार को एक सेशन के दौरान रोहमन ने अपनी बातें और जीवन के कुछ अनुभव सामने रखे । रोहमन ने कहा, “ मैंने जो सबसे बड़ा सबक़ सीखा है वो यह है कि समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर हमारे पास इच्छाशक्ति है, तो हम खुद ही इसका सामना कर सकते हैं! हां दुख होता है, दर्द होता है और होता रहता है।
अपनी ताकत के बारे में रोहमन ने कहा, सच यह है कि मैं खुद से झूठ नहीं बोलता ,मुझे आप सभी की जरूरत है , आपका यह साथ कभी-कभी जादू की झप्पी काम करता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह जल्द ही अपने डेब्यू प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। और रोहमन स्क्रीन पर आप सबके सामने होगा। सुष्मिता और रोहमन ने हाल ही में अपने तीन साल की रिलेशनशिप को खत्म किया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें ,रिश्ता लंबा हो गया और प्यार हो गया लेकिन प्यार हमेशा बना रहता है। अपने ब्रेकअप के बारें में सुष्मिता सेन ने कहा कि वह सौहार्दपूर्ण तरीके से इस रिश्ते को अलविदा कहना चाहती थी क्योंकि यह एक बहुत प्यारा रिश्ता होता है।

