बिहार के नालंदा में ज़हरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत

नालंदा : बिहार में एक तरफ जहां शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है , और सरकार शराबबंदी को लेकर सख़्त है , वहीं यहां लगातार ज़हरीली शराब के सेवन से मरने वालों के मामलें सामने आरहे हैं। बिहार प्रशासन भी लगातार छापेमारी कर शराब बेचने वाले और पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। आज फिर ज़हरीली शराब से 9 लोगों के मरने की ख़बर आई है , यह मामला बिहार के नालंदा ज़िले का बताया जा रहा है।


स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके में ज़हरीली शराब पीने से एक साथ 9 लोगों की मौत हुई है जबकि तीन अन्य लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस . घटना की जानकारी मिलते हीप्रशासन में हड़कंप मच गया। और आनन् – फानन में ही पुलिस ने पहुंच कर पूरे मामलें की जांच शुरू कर दी है।मौक़े पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद मृतकों के परिजनों से मिले और मामलें की जानकारी ले रहे हैं। सुरेश प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि अभी जांच चल रही है और इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है की सभी मौतें ज़हरीली शराब पीने से हुई है। लेकिन परिवारवालों का कहना है की यह मौतें शराब पीने से ही हुई है।