नई दिल्ली :आज सुबह शुक्रवार दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने की खबर से अफरातफरी मच गई। बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच गई है। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला है। इसके साथ ही दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब को दहलाने की कोशिशें बेकार हो गयीं है। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया तो सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी।
इस घटना के बाद एनएसजी मौके पर गई और जेसीबी को वहां बुलाया गया। यहां एक गहरा गड्ढा खोदकर बम को निष्क्रिय किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जांच के बाद बैग से आईईडी विस्फोटक निकला है।
जम्मू कश्मीर के नौहट्टा इलाके में मिला संदिग्ध बैग –आज शुक्रवार को सुबह श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजाबाजार में संदिग्ध बैग मिला जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। इस बैग में प्रेशर कुकर और कुछ तार भी बरामद हुए हैं। आईईडी होने के शक के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर कहा है कि नौहट्टा इलाके के ख्वाजाबाजार में तारों से लगे प्रेशर कुकर के साथ एक संदिग्ध बैग मिलने से दहशत मच गई थी। बीडीएस दल से जुड़े लोगों ने बताया कि यह आईईडी है या नहीं इसकी जांच करने में जुट गई है।
पंजाब के गुरदासपुर में मिला बम-अमृतसर के सीमांत गांव धनोए कलां में भी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ यह विस्फोटक पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पंजाब को दहलाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। यह आरडीएक्स गांव की मुख्य सड़क के पास ही खेत में छुपा कर रखा गया था।

