धर्म संसद मामलें में आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी नारसन बॉर्डर हरिद्वार से गिरफ्तार

हरिद्वार: हरिद्वार में धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण के मामलें में बड़ी खबर सामने आई है जिसके चलते कई दिन से इस मामलें में मुख्य आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की लगातार गिरफ्तारी की मांग के बाद उन्हें आज गुरूवार को हरिद्वार जिले के नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। धर्मसंसद का आयोजन खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर को हुआ था। इसमें नफरती भाषण देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

जिसे नगर कोतवाली में ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने शिया वक्फ बोर्ड, यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मुकदमे में चार संतों के नाम भी इस इस मामलें में निकलकर सामने आए थे। 

इसमें एक मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।  एसआईटी का गठन हुआ है। एसआईटी  टीम का नेतृत्व कर रहीं एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय मंगलवार को हरिद्वार पहुंचीं।  उन्होंने एसआईटी के सदस्यों के साथ बैठक कर मामले में कार्रवाई की रणनीति बनाई। बुधवार  को एसआईटी एक्शन मोड में दिखी। विवेचक मनीष उपाध्याय ने कई गवाहों के बयान दर्ज किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *