जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में कल शाम आठ घंटे तक के साथ चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों नें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इन आतंकियों की अभी तक़ वैसे पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के बाद सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार को कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ इस साल की आठवीं मुठभेड़ है , और इन मुठभेड़ों में अभी तक 13 आतंकी मारे जा चुके हैं। इन मुठभेड़ों में मारे गए ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मदऔर लश्कर-ए-तयब्बा से जुड़े हुए थे।

सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा गांव में रविवार को सेना को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना ने रविवार की शाम को इस पूरे इलाक़े इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। सर्च ऑप्रेशन के दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी , और उसके बाद सेना की ओर से की गई जवाबी कार्यवाही की गई , जिस कार्यवाही में 2 आतंकी ढेर हो गए। लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि मारे गए यह आतंकी किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे।