10 फरवरी से मतदान शुरू,जानिए पूरा शेड्यूल-10 मार्च को नतीजे

नई दिल्ली : आज चुनाव आयोग की तरफ से आगामी चुनावों की तारीखे जारी कर दी गयीं हैं, होने वाले विधानसभा चुनावों में पांच राज्यों में होने वाले का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज शनिवार को प्रेसवार्ता करके चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है। इस दौरान कोरोना के बीच चुनाव कराने के फैसले पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि  देश में पांच साल के भीतर चुनाव होना ज़रूरी है। उन्होंने एक शेर भी पढ़ा, ‘यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव कराना हमारा काम है फर्ज है और कोरोना के सभी नियमों का पालन कराते हुए हम चुनावों को सम्प्पन करेंगें .  आपको बतादें कि आज उन्होंने ये भी कहा कि अन्य राज्यों के अनुसार ,उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान किए जाएंगें।

नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी, तीसरे फेज में 20 फरवरी, चौथे फेज में 23 फरवरी, पांचवें फेज में 27 फरवरी, छठे फेज में तीन मार्च और सातवें फेज में सात मार्च को  वोट डाले जाएंगें।
मुख्यमंत्री बदले जाने से चर्चा में आए उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एक चरण में 14 फरवरी को होगा। इसके लिए 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उत्तराखंड के साथ ही पंजाब में भी एक ही चरण में चुनाव होगा। यहां भी 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *