फ़िरोज़पुर: हाल ही में पंजाब के फ़िरोज़पुर में प्रधानम्नत्री की रैली में राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा में हुई चूक पर अब जांच होनी शुरू हो चुकी हैं। जिसमें आज खबर मिल रही है कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल ने सतलुज नदी से पाकिस्तानी नाव को बरामद किया है। नाव बीओपी डीटी मल के नजदीक ही पाई गई है। इसमें कौन सवार था, इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। आपको बतादें कि इस पूरे प्रकरण की जांच में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। जहां से पाक नाव बरामद की गई है, यही से सतलुज नदी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करती है। कई बार यहां से तस्करों को हेरोइन संग पकड़ा जा चुका है। वहीं इस इलाके में हथियारों की तस्करी भी पाकिस्तान करता है। पंजाब का काफी संवेदनशील इलाका है फ़िरोज़पुर।
फिरोजपुर में ही फंसा था पीएम का काफिला–
बुधवार को पीएम की रैली फ़िरोज़पुर में ही थी। बीती पांच जनवरी दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी फिरोजपुर जिले में ही रुका था। जहाँ उन्हें प्रदर्शनकारियों ने रोका था। पाकिस्तान से सीमा लगने की वजह से फिरोजपुर बेहद संवेदनशील इलाका है। पीएम का काफिला बुधवार को तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित एरिया में रुका रहा। जिस इलाके में मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है।

