यूपी में किसानों को सीएम योगी का तोहफा, बिजली बिल होंगे आधे

लखनऊ : विधानसभा चुनाव अब बेहद नज़दीक हैं। और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को अच्छी खबर दी है और एक तोहफा दिया है। आपको कि नए वर्ष के पहले माह जनवरी से किसानों की बिजली दरें बिल की आधी करदी हैं। इससे किसानों को बिजली बिल 50 फीसदी कम हो गया है। सरकार के इस फैसले से पावर कार्पोरेशन पर 1000 करोड़ रुपये का भार आएगा। लगभग 13 लाख उपभोक्ताओं को इसका बेनिफिट लेंगें। राज्य सरकार पावर कार्पोरेशन को अनुदान देकर इसकी भरपाई करेगी। इस फैसले की जानकारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। 

यूपी सरकार की तरफ से किए गए किसान हित में इस फैसले के मुताबिक़,चालू माह से ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड, अनमीटर्ड, एनर्जी एफिशिएंट पंप तथा शहरी क्षेत्रों के मीटर्ड नलकूपों की बिजली दरों में 50 फीसदी की कमी हुई है। जारी हुईं नै दरों के नई दरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में नलकूपों के मीटर्ड कनेक्शन पर अभी जहां 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता है वहीं अब यह एक रुपये प्रति यूनिट होगा। फि क्स चार्ज 70 रुपये के  बजाय 35 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर होगा। 
एनर्जी एफिशिएंट पंप के लिए मौजूदा समय में 1.65 रुपये प्रति यूनिट विद्युत मूल्य तथा 70 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है। इसे घटाकर 83 पैसे प्रति यूनिट व 35 रुपये प्रति हार्सपावर कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र के मीटर्ड कनेक्शन वाले निजी नलकूपों के लिए 6 रुपये प्रति यूनिट और 130 रुपये प्रति हार्सपावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *