चंडीगढ़ : पंजाब के फ़िरोज़पुर में पीएम मोदी की रैली भले ही ना हो सकीय हो लेकिन इसकी पब्लिसिटी में कोई कमी नहीं नज़र आ रही है इसी के चलते 24 घंटे में मामला बेहद गंभीर और गर्माया मुद्दा बन चूका है। पूरे देश भर से आम जनता,हस्तियों और मंत्रियो की प्रतिक्रियाएं जारी है। कल से लगातार पंजाब सरकार पर उठ रहे सवालों पर सीएम चन्नी ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार कोई अफवाह न फैलाएं। पंजाब में पीएम की जान को कोई खतरा नहीं था। मैंने पीएम से बात करने का अनुरोध किया है। वे मेरे सम्माननीय हैं और मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं। पंजाब पुलिस की इसमें कोई गलती नहीं थी। एक छोटी बात का बतगंड़ बनाया तैयार किया जा रहा है। इसे इतना ना बढ़ाया जाए।
“पीएम की रैली में 70 हज़ार कुर्सियों में बस 700 लोग आए तो हमारी क्या ग़लती” : सीएम चन्नी
साथ ही पंजाब सीएम चन्नी ने ये भी कहा कि फिरोजपुर रैली में 70 हजार कुर्सियां लगवाई गई थीं लेकिन वहां सिर्फ 700 लोग ही आए थे। इसमें मेरी क्या गलती है। चन्नी ने कहा कि पीएम का हुसैनीवाला जाने का कार्यक्रम नहीं था। उनके कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव किया गया। हालांकि सीएम चन्नी ने कहा कि दोबारा पीएम आएं तो हम स्वागत करेंगे।
PM Security Breach : बोले सीएम चन्नी,अफवाह न फैलाएं भाजपा और केंद्रीय मंत्री

