बम्पर ऑफर,Free में घर ले जाएं ये नया 5G फोन

भारत की कंपनी Lava ने ग्राहकों को एक ज़बरदस्त शानदार एक्सचेंज ऑफर पेश किया है। लावा ने ये भी बयान दिया हैं कि जिन यूजर्स के पास Realme 8s है, वे मुफ्त में अपने फोन को एक्सचेंज करके Lava Agni 5G ले  सकते हैं। यह ऑफर Realme 8s के 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दोनों वेरियंट पर लागू होगा।  Lava Agni 5G कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला 5जी फोन भी है। 

लावा का नया ऑफर आगामी  7 जनवरी 2022 तक है। आपके पास Realme 8s स्मार्टफोन है तो आप इस एक्सचेंज ऑफर का फायदा लावा के ऑनलाइन स्टोर से उठा सकते हैं। आप अपने रियलमी के फोन को एक्सचेंज करके नया Lava Agni 5G फोन ले सकते हैं। Lava Agni 5G की कीमत 19,999 रुपये जारी की गई है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *