इंदौर में अभिनेता विक्की कौशल के खिलाफ दर्ज हुए मामलें में मिली क्लीन चिट

नए साल में दाखिल होते ही अभिनेता विक्की कौशल की मुश्किल बढ़ी थी। लेकिन बीते दिन 2 जनवरी को अभिनेता विक्की कौशल पर फिल्म की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गलत नंबर प्लेट लगाने के आरोप नमें उनके ऊपर इंदौर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन इसके बाद इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की थी।  खबरों  की मानें तो, विक्की कौशल को इंदौर पुलिस से क्लीन चिट देदी है। आपको बतादें कि इंदौर पुलिस ने विक्की कौशल के खिलाफ फिल्म के सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर एक पंजीकरण संख्या के अवैध यूज़ शिकायत की जांच बंद कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारी का कहना है कि वाहन की नंबर प्लेट की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। 

शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति जय सिंह यादव का कहना था कि “फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है,उसका कहना था कि पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं… लेकिन यह अवैध है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते। शिकायतकर्ता ने ये भी लिखवाया था कि विक्की की फिल्म की शूटिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर उसकी गाड़ी के पंजीकरण नबंर के अंतिम चार अंको ‘4872’ का इस्तेमाल किया गया था।

शिकायत ग़लत हुई साबित –इस शिकायत के बाद जब पुलिस ने  तो सामने आया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जो मोटरसाइकिल इस्तेमाल की गई थी, उसके ऊपर रजिस्ट्रेशन नंबर ‘1872’ का (अंतिम चार अंकों के रूप में) प्रयोग किया गया था। बाणगंगा पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने कहा, कि नंबर प्लेट पर जो अंक थे उसमें पहला अंक 1 नंबर लिखा था जो की 4 की तरह दिखाई दे रहा था। जिसकी वजह से भ्रम मानते हुए इस शिकायत को खत्म कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *