देश में अब कोरोना का नया वैरिएंट घातक होता दिख रहा है। जहाँ अभी तक देश में इससे जान नहीं जा रहीं लेकिन अब बीते दिन से अभी तक देश में इससे 2 मौतें होने की खबर सामने आई है। आपको बतादें कि बीते दिन शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। देर रात के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 198 मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले मुंबई में 190 ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या है।
आपको बतादें कि अभी राजस्थान राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला निकला है इसके अलावा यह देश में यह दूसरी मौत है। इससे पहले महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे व्यक्ति की भी मौत हुई थी, वह भी ओमिक्रॉन संक्रमित था। राजस्थान में उदयपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की खबर आई थी।
अब तक 360 मरीज मिले हैं, जिसमें से 110 ओमिक्रॉन से संक्रमित थे। इनमें से 89 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। बाकी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।
अमेरिका में बच्चे हुए ओमीक्रॉन संक्रमित –ओमीक्रॉन ने अमेरिका में बच्चो को शिकार ंबनाना शुरू कर दिया है इस कड़ी में संक्रमित बच्चों के मामलों ने डर पैदा किया है। लेकिन चिंता की बात ये है कि संक्रमित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर को लगभग 199,000 बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 28 दिसंबर को एक सप्ताह में औसतन 378 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

