आने वाले साल में चुनाव होने है जिसके मद्देनज़र चुनाव आयोग की यूपी में बैठक जारी है जिसमें आज परिवार्ता भी की गई है। जिसमें चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के लिए तैयार हैं, हालांकि कुछ पार्टियां रैली के विरोध में है। चुनाव आयोग ने ये कहा है कि कोरोना दिशानिर्देश का पूरा पालन करते हुए चुनाव गठित होंगें। हमने ओमिक्रॉन को लेकर भी समीक्षा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं।
5 जनवरी को होगी मतदाता सूची जारी -आपको बतादें कि गुरूवार सुबह की गई प्रेसवार्ता में चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर दावे-आपत्ति बता सकते हैं।
मतदान समय में वृद्धि –इस बार यूपी चुनाव में मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है। उस पर काफी मेहनत हुई है। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके अलावा इस बार चुनाब में यूपी में 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं। हर पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की जाएगी।
800 पोल पर सिर्फ महिलाओं को मतदान का होगा अधिकार –800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी होंगे। मतदाता एपिक कार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेज दिखाकर वोटर वोट डालेंगे । इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

