भारत-साउथ-अफ्रीका के टेस्ट मैच के तीसरे दिन 18 विकेट गिरे, बीते कई सालों का टूटा रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में सेंचुरियन के मैदान एक विशेष रिकॉर्ड सामने आया।  इस मैच के तीसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे हैं,जो बीते दिन मंगलवार को को क्रिकेट मैदान में हुआ। इससे पहले 2007 में यहां एक दिन में 16 विकेट गिरे थे। यह भी मैच का तीसरा दिन था और आखिरी दिन भी बन गया था।  भारत और अफ्रीका के मैच में तीसरे दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने की वजह से मैच बहुत बेहतर स्थिति में पहुंच गया है और अगर चौथे दिन भारतीय टीम अच्छा स्कोर बनाती है तो भारत के पास टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने का मौका रहेगा। 

चल रहे सेंचुरियन टेस्ट में भारत 146 रन बाकी है। टीम इंडिया के पास पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त लेने का अच्छा अवसर मिला है।  इस मैच की पहली पारी में भारत ने 327 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम 197 रनों पर सिमट गई और भारत को 130 रनों की अहम बढ़त मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *