बांका : बिहार के बांका में एक दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई है। यहां एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक से गैस सिलेंडर फट गया और मौक़े पर हीएक ही घर के 5 बच्चों की मौत हो गई। सिलेंडर फटने के बाद से ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल भी हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन से एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई ।बताया जा रहा है कि मरने वालों में 4 लड़की व 1 लड़का शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र के राजावर गांव के अशोक पासवान व उनके भाई प्रकाश पासवान एक ही घर में रहते थे।
अशोक की पत्नी सरिता देवी रसोई गैस पर रात का खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने लगी और आग लग गई। सरिता देवी नें पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी, जिसे देखते हुए सुनीता देवी भागी और बच्चों को भी वहां से भगाने लगी लेकिन तब तक गैस सिलिंडर ज़ोरदार विस्फोट के साथ फट गया। आग लग जाने की घटना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के द्वारा घर में फंसे बच्चे को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की गई , लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि उसे भुजाने की सभी कोशिशें नाकाम रही। उधर घटना की सूचना मिलने पर डीएम व एसपी अरविंद गुप्ता नें मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया

