नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने आंदोलन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से मंगलवार को अनुरोध किया कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर दें।बता दें कि नीट 2021 की काउंसलिंग शुरू होने में हो रही विलंब की वजह से रेजिडेंट डॉक्टर्स आंदोलन कर रहे थे। इस पर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष ने कहा कि अभी आंदोलन ज़ारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि कल आईटीओ पर रेजिडेंट डॉक्टर्स पर बर्बरता करने वाली पुलिस माफ़ी मांगे।
डॉ मनीष ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ उनका आंदोलन जारी है , वह सभी डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ आज रात 8 बजे एक मीटिंग होगी और उसमें आगे के आंदोलन के बारें में चर्चा भी होंगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे नीट काउंसलिंग में हो रही देरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को ख़त्म करने का आग्रह किया।फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स के साथ मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रेजिडेंट डॉक्टरों से किया आंदोलन ख़त्म करने का आग्रह

