कानपुर में अखिलेश पर पीएम का तंज,नोटों के पहाड़ का भी लेंगे क्रेडिट ?-सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे

देश के पीएम मोदी आज कानपुर आईआईटी के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे। जहाँ आज पीएम ने कानपुर को मेट्रो का तोहफा भी दिया। जहाँ पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्बोधन में कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी में अपराध का राज कायम किया लेकिन सीएम आदित्यनाथ योगी आए तो उन्होंने यूपी में कानून का राज स्थापित किया जिससे प्रदेश विकास कर रहा है। जब से योगी सरकार आई है तब से राज्य में विकास की अलख जगी हैं. 
इज ऑफ डूइंड बिजनेस को और ठीक करने का प्रयास लगातार जारी है।  जिन लोगों की आर्थिक नीति ही भ्रष्टाचार हो वो यूपी का विकास नहीं कर सकते इसलिए उन्हें हर उस कदम से तकलीफ होती है जो समाज के लिए, विकास के लिए उठाए जाते हैं। तीन तलाक से लेकर महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाने तक का यह लोग विरोध करते हैं।यह लोग ये भी कहते हैं कि ये तो हमने किया था, ये तो हमने किया था। मैं सोच रहा हूं बीते दिनों जो बक्से भर-भरके नोट मिले हैं नोट उसके बाद भी ये लोग यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है। 

उन्होंने ये भी कहा कि लेकिन वो क्रेडिट लेने नहीं आ रहे। नोटों का जो पहाड़ सबने देखा यही उनकी उपलब्धि है यही उनकी सच्चाई है। यूपी के लोग सब देख रहे हैं, इसलिए जनता विकास करने वालों के साथ है। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया।

पीएम बोले यूपी की जनता फर्क जानती हैं –आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे, फ्रेट कॉरिडोर का हब, डिफेंस कॉरिडोर भी यूपी में तैयार किया जा रहा है। पीएम ने ये भी कहा कि यूपी की जनता को अब फर्क साफ है। हम किसी लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। हमारी सरकार में कार्य शुरू हुआ और हम ही लोकार्पण कर रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम भी हमारी सरकार में शुरू हुआ और पूरा हुआ।

पीएम कानपुर से लखनऊ आए –कानपुर में  ख़राब मौसम की वजह से दृश्यता जीरो होने की वजह से प्रधानमंत्री मोदी के विमान को उड़ान के लिए क्लियरेन्स नहीं था जिसकी वजह से पीएम मोदी कानपुर से सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *