देश में कोरोना के खतरे का प्रभाव कुछ कम होते ही उसके नए स्वरुप ओमीक्रॉन ने राज्यों में दहशत का माहौल तैयार कर दिया है जिसके चलते अब क्रिसमस के बाद नए साल के जश्न पर भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि होने के बाद कई तरह की सख्ती हुईं हैं। इसके लावा कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू व नए साल के जश्न पर पाबंदी लग चुकी है। तीसरी लहर की आशंका व ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इसका असर नए साल के पर्यटन कारोबारियों की तैयारी पर भी पड़ सकता है। उत्तराखंड में भी नए साल के लिए हरिद्वार में होटल में कमरों और टैक्सी की बुकिंग रद्द होना शुरू हो गयीं हैं।
रामनगर में बुकिंग रद्द हुईं-
ओमिक्रॉन के खतरे मद्देनज़र नैनीताल जिले के रामनगर में भी पर्यटकों ने अपनी पहले से नए साल के उपलक्ष में जो बुकिंग कराई हुईं थी उन्हें रद्द करवा दिया है। जिन पर्यटकों ने दस जनवरी तक रिजॉर्ट और होटलों में बुकिंग कराई थी, उनमें से कुछ बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। अब तक 30 फीसदी बुकिंग हटाई जा चुकी हैं। जिन्हें कॉल पर सैलानियों ने रद्द करवाया है।
फिर पड़ेगा व्यवसाइयों पर असर –
रिजॉर्ट और होटल एसोसिएशन की ओर से कहा जा रहा है कि क्रिसमस पर भी कई पर्यटकों ने बुकिंग रद्द की जिसके बाद अब उन्हें उम्मीद नए साल पर अच्छे व्यवसाय होने की थी लकिन अब बढ़ते मामलों को देखते हुए जिन भी पर्यटकों ने जश्न के लिए बुकिंग कराई थी अब वे भी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। कोविड के कारण होटल कारोबारियों को 12 सौ करोड़ का नुकसान पिछले वर्ष झेलना पड़ा था इस बार भी कुछ आसार ऐसे ही बनते नज़र आ रहे हैं।

