नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत बढ़ती जा रही है। और इसी के मद्देनज़र बड़ी खबर सामने आई है वो ये कि आज देश में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी दिखाई गई है। खबर है कि आज भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने आपात इस्तेमाल के लिए राज़ी जाहिर की है। इससे पहले जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को भी इस आयु-वर्ग के लिए मंजूरी दी थी. आपको बतादें कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12 साल से ऊपर के बच्चो के लिए होगा। हालांकि, देश में अभी 18 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोवाक्सिन ऐसी दूसरी वैक्सीन है, जिसका इस्तेमाल देश में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए किया जाएगा। इससे पहले जायकोव-डी पहला ऐसा टीका था, जिसे भारत के औषधि नियामक की ओर से 12 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए अनुमति मिली थी। केंद्र सरकार ने फिलहाल टीके की खुराक केवल वयस्कों को ही थी। और अब 12 से 18 तक के लोगों को लगाईं जा सकेगी।

