देहरादून: सभी राज्यों में कोरोना और नए स्वरुप ओमीक्रॉन का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड में भी बीते 24 घंटे में 42 नए संक्रमित पाए गए हैं,जबकि 34 मरीज ठीक हुए हैं। और एक मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में 237 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344766 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आठ जिलों में 42 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
आपको बतादें की प्रदेश के देहरादून में 21, पिथौरागढ़ में नौ, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और टिहरी में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में एक-एक नया संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में 34 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
बढ़ते खतरे के मदद्देनज़र नई एसओपी हुई जारी –
आज राजधानी दून में ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है जिसके चलते अब नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
-इन नए नियमों के अनुसार जिले में अब किसी भी आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही जमा हो सकेंगे। इसमें नए साल का जश्न भी शामिल है। अब होटल में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने पहले से बुकिंग करवा रखी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बीते शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए थे।
-देहरादून में ओमिक्रॉन बढ़ते मामलों को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी बॉर्डर और चेकपोस्ट पर मेडिकल टीम तैनात की गई है। कोटद्वार के यूपी बॉर्डर पर खास निगाह रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही जिले का पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
-प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी डॉ. राजेश ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न (वीओसी) घोषित किया है। यह बेहद तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। भारत सरकार के सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑमिक्रॉन की प्रभावी रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
-आपको बतादें की प्रदेश में नई गाइडलाइन के तहत अब राज्य और जनपदों की सीमा में बाहर से आने वाले वाहनों को रोककर सैंपल लेने शुरू किए जायेंगें । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस विषय में जानकारी बताई है कि जिले की सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ पुलिस निरंतर चेकिंग कार्य में जुटी है।
-सभी थानों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही मास्क की अनिवार्यता पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। -जनपद और राज्य की सीमाओं पर पहले की तरह मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं। पॉजीटिव मामलों के सैंपल जीनोम सीक्वेंस की जांच के लिए दून अस्पताल भेजे जा रहे हैं। कोटद्वार बॉर्डर पर दुगड्डा विकासखंड की मेडिकल टीम तैनात की गई है।
नई गाइडलाइन –
1-सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 6 फीट की दूरी बनाएं रखना ज़रूरी होगा।
2-सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गैरकानूनी होगा-जिसके लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
3-सार्वजानिक स्थानों पर गुटखा तम्बाखू भी प्रतिबंधित है।
4-सार्वजानिक वाहनों से यात्रा करने वालों को मास्क पहनना अतिआवश्यक।
कमज़ोर और संवेदनशील व्यक्तियों के लिए ––
अधिक आयु के वृद्धों के लिए जरूरत होने पर ही घरों से निकालें की सलाह
-गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी घरों में रहने की हिदायत
-10 वर्ष से कम आयु के बच्चो को घर में रखा जाए


