आज हरिद्वार में वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

हरिद्वार: आज हरिद्वार के खड़खड़ी में स्थित वेद निकेतन आश्रम में तीन दिवसीय आयोजित धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के विरुद्ध वायरल हो जाने के बाद अब उत्तराखंड पुलिस ने ज्वालापुर के स्थानीय निवासी गुलबहार खान की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार नगर कोतवाली में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी व कई अन्य के खिलाफ धारा 153a में मुकदमा दायर हुआ है।

 
आज गुरूवार को हरिद्वार कोतवाल राकेंद्र कठेत ने सूचना दी कि ज्वालापुर के स्थानीय निवासी गुलबहार खान ने धर्मनगरी हरिद्वार में हुई धर्म संसद को लेकर तहरीर हरिद्वार कोतवाली में दी है। फिलहाल हमारे द्वारा मामले की जांच जारी है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरटीआई कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने इस मामले में ज्वालापुर कोतवाल को शिकायत भेजी है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *