पूर्व सीएम हरीश रावत अपने ट्वीट पर पड़े नरम, कहा-मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा

देहरादून : आज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीते दिन उनके जिस ट्वीट पर बवाल मचा था,उसपर आज उन्होंने सफाई पेश की है। अब वो ट्वीट करने के बाद आज गुरुवार को नरम हुए है। और बोले कि उनका ट्वीट तो रोजमर्रा जैसा ही था।
गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार शाम हरीश रावत ने तीन ट्वीट जारी किए थे। जिनमें उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने के संकेत दिए थे। इसपर आज जब उन्हें हाईकमान द्वारा बुलाया गया,तो उनके आज तेवर नरम रहे। उन्होंने ट्वीट किया, मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है। मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है। क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिए बड़े नमक-मिर्च लगाए हुए बयान दे रहे हैं। इस ट्वीट में उन्होंने उत्तराखंड भाजपा और उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को भी टैग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *