देश में बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद तबाही का मंज़र है किसी ने देखा,जिसनें राज्यों की स्वस्थ्य व्यवश्ताओं को भी हिला कर रख दिया।लाखों ने अपने अपनों को मरते देखा जो मंजर बेहद दुखद और झकझोर देने वाला था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहार से अभी राहत ही मिली थी की उसका नया स्वरुप ओमीक्रॉन वायरस अब देश में दस्तक दे चुका है जिसके चलते कई राज्यों के साथ साथ आज उत्तराखंड राज्य में भी इसका पहला मामला सामने आया है। जिससे देहरादून की एक 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। यह युवती दिसंबर माह के ही आठ तारीख को स्कॉटलैंड से राजधानी पहुंची थी। ख़बरों की मानें तो महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी।
एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर ही बुलाकर दिया था। जिसके बाद युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव निकला ,जिसके बाद युवती घर पर ही आईसोलेट हो गयी। युवती को 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है। जिला सर्विलांस इकाई द्वारा युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है। उसके माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

