अजय कोठियाल ने आज दिल्ली में सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का किया भ्रमण

देहरादून  : आम आदमी पार्टी के नेता अजय कोठियाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए विपक्षी दलों को सीधा निमंत्रण दिया है, आज दिन मंगलवार को कोठियाल दिल्ली जाकर स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का भ्रमण किया था। कोठियाल ने आज विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया कि हमारे साथ दिल्ली चलिए और देखिए कैसे केजरीवाल सरकार ने वहां के सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक तैयार किए हैं। आप पार्टी एक कर्मठ और कार्य की तरफ अग्रसर पार्टी हैं। जो पार्टी ने कहा वो किया है। 

कोठियाल द्वारा आज ये भी कहा गया कि वो 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं। जहां विनोदनगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में दौरा करेंगे। दोपहर को मोहल्ला क्लीनिक देखने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनने के बाद कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। 
उन्होंने आज ये भी कहा कि आज उत्तराखंड को बने हुए 21 वर्ष हो गए हैं। लेकिन इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां कांग्रेस और भाजपा प्रदेश के संसाधनों को लूटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया। प्रदेश के युवाओं के सामने पलायन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पहाड़ की जवानी और पानी आज पहाड़ के काम नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *