यूपी के मैनपुरी में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा,कहा- इस बार भाजपा की होगी ऐतिहासिक हार

मैनपुरी  : आज मंगलवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी वर्तमान मुख्यमंत्री योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा नेताओं के यहां आयकर के छापों पर अखिलेश यादव का कहना था कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को साथ लिया तो जांचें करवाई गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार महसूस होनी शुरू हो गई है। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं है।

भाजपा के राज में कानून व्यवस्था बेकार -अखिलेश यादव 
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आज ये भी कहा कि  किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा। योगी सरकार पर कहते हुए बोले कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं।

 भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी-अखिलेश यादव 
आज अखिलेश यादव आगामी विशानसभा चुनावों की जीत का दावा पेश करे हुए ये भी कह डाला की  सपा ये ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। इस बार भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज है। जो सड़कें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *