ओमीक्रॉन की गति हुई तेज़,दिल्ली-केरल में मामले बढ़े,देश में अब 161 मामलें

देश में जहाँ बीते दिनों कोरोना संक्रमण से राहत रही वहीँ अब उसके नए स्वरुप ओमिक्रॉन का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते संक्रमितों की संख्या में इजाफा  हुआ है। ओमिक्रोण अभी अब तक देश कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में इसके सबसे ज्यादा मामलें है वहां संख्या 54 हो चुकी हैं। दूसरी तरफ अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो आज चार और नए संक्रमितों के मिलने से मरीज की कुल संख्या 26 पहुँच गई है।  तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 15, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले अब 161 हो चुके हैं।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में बीते दिन रविवार को कोरोना के 107  केस दर्ज किए गए थे जो कि छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले  हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां रविवार को 902 मामले सामने आए थे।दिल्ली के बाद केरल में भी ‘ओमिक्रॉन’ के चार नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है।

कोरोना का असर कुछ हल्का –24 घंटे में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 132 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 50 फीसदी कम है। बता दें कि रविवार को 264 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 82,267 हो गई है जो कि 572 दिनों बाद सबसे कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *