उत्तराखंड में आज और कल बैंककर्मी हड़ताल पर, कामकाज किया ठप

देश के सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरुद्ध नौ बैंक संगठनों के महासंघ युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर गुरूवार आज और शुक्रवार राष्ट्रीयकृत बैंकों के बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। आज राजधानी देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों के सरकारी बैंक गुरुवार को हड़ताल जारी किए हुए हैं।  
हड़ताल के चलते आज और कल (16 और 17 दिसंबर) कामकाज नहीं कर रहे हैं।  उधर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंकों ने दो दिवसीय हड़ताल को नैतिक समर्थन देने का फैसला लिया है। इसी क्रम में देहरादून के घंटाघर  उत्तराखंड में आज और कल बैंककर्मी हड़ताल पर, कामकाज किया ठप स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने हड़ताली बैंक कर्मियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 
इसलिए हुई हड़ताल –
हड़ताल में मौजूद बैंककर्मियों ने बताया कि शीतकालीन सत्र में बैंकिंग अधिनियमों में परिवर्तन कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की सरकार की मंशा का हम सख्त विरोध करते हैं। लंबे समय से आंदोलन करने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक फैसला नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *