देहरादून: पीएम मोदी के बाद आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूकनें पहुंचे हैं। जिसके चलते आज गुरुवार को परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने राजधानी देहरादून पहुँच चुके हैं।जहाँ सबसे सभा के संबोधन से पूर्व उन्होंने हाल ही हेलीकॉप्टर में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मान से नवाज़ा।
शहर में आज प्रमुखता से जनरल बिपिन रावत का कटआउट लगया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान रैली में परेड ग्राउंड की ओर पहुंचे हैं। जिस दौरान आज उनके समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे हैं। राहुल की रैली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का कटआउट भी प्रमुखता से रखा गया है। पूर्व सैनिकों को मंच पर स्थान दिया गया है। वहीं दोपहर 12 बजे से लोगों की भीड़ रैली के लिए जुटने लगी।
राजनाथ सिंह ने राहुल की गांधी पर कही ये बात-आज राहुल गांधी की इस रैली पर भाजपा मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देहरादून में हुई रैली को नकारात्मक राजनीति से प्रेरित है। तीनों नेताओं ने कहा कि रक्षामंत्री ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को होने वाली रैली को असफल करने की नीयत से यह रैली की।

